UPPSC RO-ARO Syllabus in Hindi


U(caps)PPSC RO/ARO Syllabus In Hindi: इस लेख में हम आपको UPPSC RO-ARO Syllabus तथा UPPSC RO-ARO Exam Pattern के विषय में बताएंगे, UPPSC RO-ARO Exam को लेकर आपकी रणनीति क्या होनी चाहिए, और इस परीक्षा का नवीनतम पाठ्यक्रम क्या है, आप इस लेख में जानेंगे।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित RO-ARO प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम

वर्तमान में प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत दो प्रश्नपत्र आते हैं। पहला प्रश्नपत्र ‘सामान्य अध्ययन’  का एवं दूसरा प्रश्नपत्र सामान्य हिन्दी के अंतर्गत ‘सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण’ का होता है। 


नोट!

प्रारंभिक परीक्षा में प्रथम पेपर 'सामान्य अध्ययन' एवं दितीय पेपर 'सामान्य हिन्दी' दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रश्न के लिये दिये गए चार संभावित विकल्पों (a, b, c और d) में से एक सही विकल्प का चयन करना होता है।


प्रश्नपत्र -1

प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 का संबंध ‘सामान्य अध्ययन' से है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-

  1. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  2. भारत एवं विश्व का भूगोल : भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
  3. भारतीय राज्यतंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  4. भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  5. जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिपेक्ष्य में)
  6. सामान्य बौद्धिक क्षमता
  7. उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति, कृषि, वाणिज्य व्यापार, उद्योग, रहन-सहन एवं सामाजिक प्रथाओं के विषय में विशिष्ट जानकारी
  8. सामान्य विज्ञान (General Science)
  9. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ (Current events of national and international importance)


प्रश्नपत्र -2

प्रारंभिक परीक्षा के पेपर- 2 का संबंध सामान्य हिन्दी के अंतर्गत ‘सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण’ से है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-

  1. विलोम शब्द
  2. अनेक शब्दों के एक शब्द
  3. वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि
  4. तद्भव तथा तत्सम शब्द
  5. पर्यायवाची शब्द
  6. विशेषण तथा विशेष्य


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित RO-ARO मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ), सामान्य हिन्दी एवं आलेखन तथा हिन्दी निबंध से संबंधित परीक्षाएं होती है।  

  • इसमें प्रथम प्रश्नपत्र 'सामान्य अध्ययन' का होता है जो कि प्रारम्भिक परीक्षा जैसा ही होता है। प्रथम पेपर 'सामान्य अध्ययन' में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते है जिनका पूर्णांक भी 120 ही होता है, इस पेपर के लिए समयावधि 2 घण्टे का है। 
  • इसमें द्वितीय परीक्षा के अंतर्गत 'सामान्य हिन्दी एवं आलेखन' का विषय आता है, जिसमें दो खंड होते है। प्रथम खंड के अंतर्गत 100 अंकों और ढाई घण्टे की समयावधि का लिखित परीक्षा एवं द्वितीय खंड के अंतर्गत 60 अंकों और आधे घण्टे की समयावधि का 'सामान्य शब्द-ज्ञान एवं व्याकरण' वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है। 
  • तृतीय परीक्षा के अंतर्गत 120 अंकों और 3 घण्टे की समयावधि के साथ 'हिन्दी निबंध' विषय आता है।

1. सामान्य अध्ययन (Paper 1)

मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 का संबंध ‘सामान्य अध्ययन' से है। यह प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है, जिसमें प्रश्नों की संख्या 120, पूर्णांक भी 120 और समयावधि ढाई घण्टे की होती है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-

  1. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ
  2. भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  3. भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
  4. सामान्य विज्ञान
  5. भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, साथ ही विश्व भूगोल
  6. भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  7. जनसंख्या, पारिस्थितिकी और नगरीकरण (भारतीय संदर्भ में)
  8. उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि उद्योग, व्यापार, जीवन शैली और सामाजिक परंपराओं के बारे में विशेष ज्ञान

2. सामान्य हिन्दी एवं आलेखन

मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र-2 का संबंध ‘सामान्य हिन्दी एवं आलेखन' से है। इसमें खण्ड-1 100 अंकों का होता है, जिसकी समयावधि 2.5 घण्टे की होती है। खण्ड- 1 लिखित प्रकार का होता है। वही खण्ड- 2 के अंतर्गत 'सामान्य शब्द-ज्ञान एवं व्याकरण' आता है जो कि वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है, जिसमें कुल पूर्णांक 60 और समयावधि आधे घण्टे की होती है। इन दोनों खण्डों का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-


खण्ड- 1: पारंपरिक

  1. किसी दिए गए गद्यांश का शीर्षक, रेखांकित भागों का सारांश और व्याख्या
  2. किसी दिए हुए सरकारी पत्र का सारणीबद्ध रूप में संक्षेप विवरण तथा सार लेखन
  3. पत्र-व्यवहार
    • आधिकारिक/अर्ध-आधिकारिक पत्र
    • कार्यालय आदेश/ज्ञापन/परिपत्र
    • विज्ञप्ति/टिप्पणी एवं रिपोर्ट/अनुस्मारक
  4. परिभाषा शब्दावली (प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक शब्दावली)
    • अंग्रेजी से हिंदी (पांच शब्द)
    • हिंदी से अंग्रेजी (पांच शब्द)
    • मुहावरे और लोकोक्तियाँ (पांच)
  5. कंप्यूटर ज्ञान (10 अंकों का)

खण्ड- 2: सामान्य शब्दावली एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ)

  1. विलोम शब्द (6 शब्द)
  2. वाक्य एवं वर्तनी (6 वाक्य)
  3. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (6 शब्द)
  4. समान प्रयोग और समान प्रकृति वाले शब्द अर्थात तद्भव एवं तत्सम (6 शब्द)
  5. विशेषण तथा विशेष्य (6 शब्द)

3. हिन्दी निबंध

इस प्रश्न-पत्र के अंतर्गत तीन प्रश्न होते है। प्रत्येक प्रश्न के एक-एक शीर्षक (क/ख/ग इत्यादि) का प्रयोग करते हुए दिए गए शब्द सीमा में कुल तीन निबंध लिखने होते है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-


प्रश्न क्रमांक निबंध का विषय शब्द सीमा कुल मार्क
1
  • साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित
  • राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित
  • सामाजिक क्षेत्र से संबंधित
  • 600 40
    2
  • कृषि एवं वाणिज्य से संबंधित
  • आर्थिक क्षेत्र से संबंधित
  • विज्ञान पारिस्थितिकी और प्रौद्योगिकी
  • 600 40
    3
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ
  • राष्ट्रीय विभाग की योजनाएँ
  • प्राकृतिक आपदाएँ- भूकंप, चक्रवात, भूकम्प, बाढ़, सूखा आदि।
  • 600 40
    कुल: 1200 120