प्रिज़्म (Prism)
- यदि एक बेलन के आधार की आकृति वृत्तीय न होकर कोई बहुभुज हो, तो इस प्रकार बने आकृति को प्रिज़्म कहते है।
प्रिज़्म से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण सूत्र |
---|
प्रिज़्म का आयतन = आधार का क्षेत्रफल × ऊँचाई |
प्रिज़्म के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल = आधार का क्षेत्रफल + ऊपरी सतह का क्षेत्रफल + सभी लम्बवत् सतहों का क्षेत्रफल |
पिरामिड (Pyramid)
पिरामिड से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण सूत्र |
---|
पिरामिड का आयतन = 1/3 × आधार का क्षेत्रफल × शीर्ष की लंबवत् ऊँचाई |
पिरामिड के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल = आधार का क्षेत्रफल + सभी त्रिभुजाकार सतहों का क्षेत्रफल |
शंकु (Cone)
- शंकु एक त्रिभुजाकार आकृति है जिसका आधार वृत्तीय होता है।
शंकु से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण सूत्र |
---|
सूत्र से संबन्धित संकेत:- शंकु की त्रिज्या = 'r' , शंकु की ऊंचाई = 'h' |
शंकु का आयतन = ⅓ πr²h |
शंकु का तिर्यक ऊंचाई (l) =√(h²+r²) |
πrl |
शंकु के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल = πrl + πr² = πr (l + r) |
विगत वर्षों में प्रिज़्म, पिरामिड एवं शंकु पर आधारित पुछे गए प्रश्न
प्रश्न :- एक शंकुनुमा तम्बू की ऊंचाई 14 मीटर तथा उसके फर्श का क्षेत्रफल 346.5 वर्ग मीटर है, इसे बनाने में लगने वाले 1,1 मीटर चौड़े कपड़े की लंबाई है? ...(UP-लोअर सबॉर्डिनेट-2013)
A) 400 मीटर
B) 490 मीटर
C) 525 मीटर
D) 800 मीटर
हल:- फर्श का क्षेत्रफल = πr² = 346.5 वर्ग मीटर
शंकु की ऊँचाई = 14 मीटर
πr² = 346.5 वर्ग मीटर
r² = 346.5 × 7/22
r = √110.25
r = 10.5
शंकु का तिर्यक ऊंचाई 'l' = √(h²+r²)
l = √(10.5²+14²)
l = √(110.25+196)
l = 17.5 सेमी
कपड़े का क्षेत्रफल πrl
= 3.14× 10.5 × 17.5
= 577.5 वर्ग मीटर
चूंकि कपड़े की चौड़ाई = 1.1 मीटर (दिया है)
अतः कपड़े की लंबाई = 577.5 ÷ 1.1
= 525 मीटर
प्रश्न :- निम्नलिखित में से किस आकृति को उसके किसी एक सीधे किनारे पर घुमाया जाए तो वह एक शंकु बनाएगी? ...(UPSC-1994)
A) समबाहु त्रिभुज
B) वृत्त का त्रिज्यखंड
C) वृत्त का खण्ड
D) समकोणीय त्रिभुज
⭐ Note: यह लेख UPSC - Csat एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
⭐ प्रस्तुत लेख के विषय से संबन्धित अन्य लेख: |
---|
घड़ी (Clock) - Click Here ठोस बेलन एवं खोखला बेलन (Solid Cylinder And Hollow Cylinder) - Click Here |
Please do not enter any spam link in the comment box.