घड़ी (Clock) | Reasoning in Hindi

Apna UPSC
0

इस लेख में हम घड़ियों पर आधारित प्रश्नों को हल करने की विधि समझेंगे। उससे पहले आपको कुछ मूलभूत तथ्यों को समझना होगा। उदाहरण के लिए - घंटे वाली सुई का 360° पूर्ण करना 12 घंटे के बराबर है, वही मिनट वाली सुई का 360° घूमना 60 मिनट के बराबर होता है। 
अतः घंटे वाली सुई की चाल = 360°/(12×60) = (1/2)° प्रति मिनट
एवं मिनट वाली सुई की चाल = 360°/60 = 6° प्रति मिनट

clock resoning in hindi upsc
Apna UPSC

ऊर्ध्वाधर प्रतिबिंब / दर्पण प्रतिबिंब
(Mirror Image)

  • इस प्रकार के प्रश्नो में किसी घड़ी को दर्पण के सामने ले जाने पर प्रतिबिंब मे बनने वाले काल्पनिक समय को पूछा जाता है। 
  • ऊर्ध्वाधर दर्पण प्रतिबिंब में बनने वाले काल्पनिक समय को ज्ञात करने के लिए वास्तविक समय (HH:MM) को 11:60 से घटा लेते है। 
  • यदि वास्तविक समय में सेकेंड (HH:MM:SS) भी दिया हो तो वास्तविक समय को 11:59:60 में से घटा लेंगे। 
  • यदि वास्तविक समय 11:60 से अधिक हो (जैसे - 12:10, 12:25 etc...) तो दिये हुए समय को 23:60 से घटाएंगे।
  • EXP Qus...1

    • एक घड़ी में 2 बजकर 40 मिनट हो रहा है यदि इसे ऊर्ध्वाधर दर्पण में देखा जाये तो दर्पण में दिखने वाला समय क्या होगा?
    हल :-    11:60
                -02:40 
                 09:20    .....उत्तर 

    EXP Qus...2

    • एक घड़ी में 12 बजकर 05 मिनट हो रहा है यदि इसे ऊर्ध्वाधर दर्पण में देखा जाये तो दर्पण में दिखने वाला समय क्या होगा?
    हल :-    23:60
                -12:05 
                 11:55    .....उत्तर

    EXP Qus...3

    • एक घड़ी में 02:12:20 का समय हो रहा है यदि इसे ऊर्ध्वाधर दर्पण में देखा जाये तो दर्पण में दिखने वाला समय क्या होगा?
    हल :-    11:59:60
                -02:12:20
                 09:47:40    .....उत्तर


    क्षैतिज प्रतिबिंब / जल प्रतिबिंब
    (Water Image)

  • Trick - (5-H) : (30-M)  , जहां H दिया हुआ वास्तविक घंटा तथा M दिया हुआ मिनट है। 
  • यदि घंटा 5 या 5 से अधिक है तो 12 जोड़ देंगे और यदि मिनट 30 से अधिक है तो 60 जोड़ देंगे।
  • EXP Qus...4

    • एक घड़ी में 12:10 का समय हो रहा है यदि इसका जल प्रतिबिंब देखा जाये तो प्रतिबिंब में दिखने वाला समय क्या होगा?
               Trick - (5-H) : (30-M)
             हल -   (5-12) : (30-10) = -07:20
                                                  = (12-07) : 20  Note - यहाँ घंटा 5 से अधिक है अतः +12 जोड़ेंगे। 
                                                  = 05:20 ...उत्तर 

    EXP Qus...5

    • एक घड़ी में 02:40 का समय हो रहा है यदि इसका जल प्रतिबिंब देखा जाये तो प्रतिबिंब में दिखने वाला समय क्या होगा?
               Trick - (5-H) : (30-M)
             हल -   (5-2) : (30-40) = 03:(-10)
                                                = 03 : (60-10)  Note - यहाँ मिनट 30 से अधिक है अतः +60 जोड़ेंगे। 
                                                = 03:50 ...उत्तर


    कोण संबन्धित प्रश्न
    (Angle Related Questions)

    दिये हुए समय में घंटे व मिनट वाली सुई कितनी बार Overlap (0° Angle / संपाती) होगी ...

    • हर एक घंटे में घड़ी की दोनों सुइया (मिनट व घंटे वाली) एक बार Overlap करेंगी अर्थात 0° का Angle बनाएँगी।
    • लेकिन 11 से 12 बजे के बीच ये सुइयां Overlap नहीं करेंगी, अतः प्रत्येक 12 घंटों में होने वाले Overlap की संख्या 11 बार होगी जबकि 24 घंटे में होने वाले Overlap 11+11 = 22 बार होगी।

    EXP Qus...6

    • 2 PM से 7 PM के बीच घड़ी की दोनों सुइयां कितनी बार संपाती (Overlap) होंगी?
    हल :-  7 - 2 = 5 बार  ...उत्तर

    EXP Qus...7

    • 5 PM से 2 PM के बीच घड़ी की दोनों सुइयां कितनी बार संपाती (Overlap) होंगी?
    हल :-  2 PM - 5 PM = 14 - 5 = 9 बार , किन्तु इस Time Duration के दौरान एक बार 11 से 12 वाला Overlap भी सम्मिलित है जो कि संभव नहीं है। 

    अतः अभीष्ट उत्तर ....   9 - 1 = 8 बार 

    दिये हुए समय में घंटे व मिनट वाली सुई कितनी बार समकोण (90° Angle) बनाएँगी....

    • हर एक घंटे में दोनों सुइयां दो बार समकोण बनाएँगी। 
    • लेकिन 2 बजे से 3 बजे के बीच तथा 8 बजे से 9 बजे के बीच केवल 1-1 बार ही समकोण बनाएँगी। 
    • अतः 12 घंटे में 22 बार समकोण बनेगा और 24 घंटे में 44 बार। 

    EXP Qus...8

    • 10 AM से 2 PM के बीच घड़ी की दोनों सुइयां कितनी बार समकोण (90° Angle) बनाएँगी?
    हल :-  2 PM - 10 AM = 14 - 10 = 4×2 बार  , इस Time Duration के दौरान 2 से 3 या 8 से 9 वाला समय नहीं शामिल है इसलिए....

    अतः अभीष्ट उत्तर ....   4×2 = 8 बार 

    EXP Qus...9

    • 2 PM से 9 PM के बीच घड़ी की दोनों सुइयां कितनी बार समकोण (90° Angle) बनाएँगी?
    हल :-  9 PM - 2 PM = 9 - 2 = 7×2 बार  , इस Time Duration के दौरान 2 से 3 और 8 से 9 दोनों समय शामिल है इसलिए....

    अतः अभीष्ट उत्तर ....   7×2-1-1 = 12 बार 

    Opposite Angle (विपरीत/ 180° Angle) का बनना

    • हर एक घंटे में घड़ी की दोनों सुइया (मिनट व घंटे वाली) एक बार विपरीत होंगी अर्थात 180° का Angle बनाएँगी।
    • लेकिन 05 से 06 बजे के बीच ये सुइयां 180° का Angle नहीं बनाएँगी, अतः प्रत्येक 12 घंटों में 11 बार 180° का Angle बनेगा जबकि 24 घंटे में 11+11 = 22 बार 180° का Angle बनेगा।

    घड़ी की दोनों सुइयों का एक सीधी रेखा में होना अर्थात विपरीत / 180° Angle या संपाती / 0° Angle

    • हर एक घंटे में दोनों सुइयां दो बार सीधी रेखा में होंगी, एक बार विपरीत (180°) और एक बार संपाती (0°) होंगी।
    • लेकिन 11 बजे से 12 बजे के बीच तथा 5 बजे से 6 बजे के बीच केवल 1-1 बार ही सीधी रेखा बनाएँगी।
    • अतः 12 घंटे में 22 बार सीधा रेखा बनेगा और 24 घंटे में 44 बार।

    दिये हुए समय से कोण तथा समय ज्ञात करना
    (Angle and Time Related Quistions)

    Trick - M = 2/11(30H1 ± A) , जहां H1 पहला घंटा एवं A = Angle

    EXP Qus...10

    • 3 PM से 4 PM के बीच घड़ी की दोनों सुइयां कितने बजे समकोण (90° Angle) बनाएँगी?
    हल :-  Trick -:  M = 2/11(30H1 ± A)
              M = 2/11(30×± 90)
         M = 2/11(90 ± 90)
         M = 0, 360/11
    अतः एक बार ठीक 3 बजे 90° Angle बनेगा जिसके लिए 0 मिनट आ रहा है, 
    किन्तु यह 3 PM से 4 PM के बीच का समय नहीं है ,  दूसरी बार +90 लेने पर 360/11 मिनट आएगा....
    अतः उत्तर होगा 3 बजकर 360/11 मिनट  

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    एक टिप्पणी भेजें (0)

    #buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

    Our website uses cookies to enhance your experience. Privacy Policy
    Ok, Go it!