'विडौजा' किसका पर्यायवाची है? 
                
                विडौजा शब्द का अर्थ है इन्द्र। यह इन्द्र के कई पर्यायवाची शब्दों में से एक है, जैसे सुरपति, शचीपति, मघवा, पुरंदर आदि।
            'सूर्य' का पर्याय शब्द है-
                
                पतंग के अनेकार्थी शब्द हैं:  सूर्य, पक्षी, टिड्डी, गुब्बारा, नाव, फतिंगा (पतंगा), अग्नि, वायु आदि।
            पर्यायवाची की दृष्टि से एक वर्ग शुद्ध है-
                
                सिंह, पंचानन, नाहर, मृगारि आदि सभी शेर के पर्यायवाची है। तरणी - नाव का, रमेश - भगवान विष्णु का एवं पिशुन का पर्यायवाची शब्द है - चुगलखोर, खल, दुर्जन, और इधर की उधर लगानेवाला।
            'रूख' का पर्यायवाची शब्द है-
                
                वृक्ष के पर्यायवाची है - रूख, विटप, रूक्ष आदि जबकि रुक्ष का पर्यायवाची शब्द है रूखा, सूखा, शुष्क, कठोर, बेमुरव्वत, खुरदुरा आदि। प्रसून - फूल तथा हेरम्ब - गणेश जी का पर्याय है।
            निम्नलिखित में से 'खर' का पर्याय शब्द नहीं है-
                
                'गधा, तिनका और तेज' तीनों शब्द 'खर' के पर्याय हैं जबकि 'दुष्ट' शब्द 'खल' का पर्याय है।
            'टीका' शब्द का पर्याय है-
                
                व्याख्या, भाज्य, वृत्ति, विवृति, भाषांतरण आदि टीका के पर्यायवाची शब्द हैं।
            निम्नलिखित में से 'मीन' का समानार्थी है-
                
                'मीन' का समानार्थी शब्द 'झख' है जबकि शिलीमुख, अली, षट्पद, मिलिंद, भ्रमर , मधुकर, मधुप, चंचरीक आदि भँवरा के पर्यायवाची शब्द है।
            निम्नलिखित में से 'केतु' का पर्याय नहीं है-
                
                निशान, पताका, ध्वज, केतन, केतु आदि झण्डा का पर्यायवाची है।
            'तलवार' का पर्यायवाची शब्द है-
                
                तलवार के पर्यायवाची शब्द - करवाल, असि, खड़ग, तेग, कृपाण, शमशीर आदि हैं।
            निम्नलिखित में से 'कामदेव' का पर्यायवाची शब्द है-
                
                मार, मदन, अनंग, कंदर्प, अदेह, मन्मथ, रतिपति आदि 'कामदेव' के पर्यायवाची शब्द है। 'विडौजा' इन्द्र का, 'पिशुन' कौआ का एवं 'अश्म' पत्थर का पर्यायवाची शब्द है।
            'धनंजय' का पर्याय है-
                
                अर्जुन के पर्यायवाची शब्द हैं- पार्थ, धनंजय, कौन्तेय, गांडीवधर, गुडाकेश, फाल्गुन, जिष्णु, किरीटी, श्वेतवाहन, बीभत्सु, विजय, सव्यसाची आदि। 
            निम्नलिखित में से एक 'पत्थर' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
                
                पत्थर के पर्यायवाची शब्द हैं: पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल, शिला, और शैल आदि। पशम का सबसे सामान्य पर्यायवाची शब्द ऊन है, जो भेड़ या अन्य जानवरों के बालों से प्राप्त होता है। 
            निम्नलिखित में से एक 'यमुना' का पर्यायवाची नहीं है-
                
                तनूजा का पर्यायवाची शब्द है: बेटी, सुता, तनया, आत्मजा, दुहिता, नंदिनी आदि
            निम्नलिखित शब्दों में से एक शब्द 'शिव जी' का पर्यायवाची नहीं है-
                
                शशधर शब्द 'शश' (खरगोश) और 'धर' (धारण करने वाला) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है 'जिसके पास खरगोश का चिह्न है', जो चंद्रमा को संदर्भित करता है।
            निम्नलिखित में से एक शब्द 'आम' का पर्यायवाची नहीं है-
                
                आम का पर्यायवाची शब्द है: अमृतफल, आम्र, रसाल, सहकार, पिकबंधु, अतिसौरभ, मादक, फलश्रेष्ठ आदि
            निम्नलिखित में से एक 'विष्णु' का पर्यायवाची नहीं है-
                
                विष्णु जी के पर्यायवाची शब्द हैं: नारायण, हरि, माधव, केशव, गोविंद, पीतांबर, जनार्दन, चक्रपाणि, लक्ष्मीपति आदि। जबकि कमलासन, ब्रह्मा जी का पर्यायवाची शब्द है।
            पर्यायवाची की दृष्टि से एक वर्ग शुद्ध है-
                
                रतीश शब्द कामदेव का पर्यायवाची है, वही अम्बर शब्द आकाश का एवं जाह्नवी शब्द गंगा नदी का पर्यायवाची है।
            निम्नलिखित में से एक 'स्वर्ण' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
                
                स्वर्ण का पर्यायवाची शब्द है: सोना, कंचन, हेम, कनक, सुवर्ण, हिरण्य, जातरूप, हाटक आदि। जबकि चांदी के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं: रजत, रूपा, रौप्य, रुपक आदि।
            निम्नलिखित में से एक 'समुद्र' का पर्यायवाची नहीं है-
                
                समुद्र के पर्यायवाची शब्द- सागर, जलधि, जलनिधि, जलधाम, उदधि, अर्णव, पयोधि, रत्नाकर, सिंधु, वारिधि आदि। जबकि जलाधिप का पर्यायवाची शब्द है- वरुण, जल देवता, अंबुराज।
            निम्नलिखित में से एक 'नदी' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
                
                त्रिपथगा, भागीरथी, जाह्नवी, मंदाकिनी, देवनदी, सुरसरिता, विष्णुपदी आदि गंगा का पर्यायवाची है। जबकि नदी के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जैसे: सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा, वाहिनी, कूलंकषा, सलिला, पयस्विनी, स्रोतस्विनी आदि।
            RO/ARO (हिन्दी) Practice Set-1
                
                  
                  00:15:00
            
                        Loading question...
                    
                    
                    
                Test Results
Your Score: 0/0
            Correct Answers
0
                    Questions answered correctly
Wrong Answers
0
                    Questions answered incorrectly
Unattempted
0
                    Questions not attempted

    
    
    
Please do not enter any spam link in the comment box.