
विशेष अपडेट: यह लेख UPPSC Civil Services, RO/ARO और उत्तर प्रदेश के अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं और घटनाक्रमों को कवर किया गया है।
📋 विषय सूची
📚 शिक्षा क्षेत्र
1. रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
- ₹400 करोड़ की नई योजना
- कॉलेज जाने वाली मेधावी ग्रामीण छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी
- उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य
2. उत्तर प्रदेश सरकार की शैक्षिक सुधार पहल 'प्रोजेक्ट अलंकार'
- 'प्रोजेक्ट अलंकार' 1 अक्तूबर 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था।
- इसका उद्देश्य 2441 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 35 बुनियादी ढाँचे और सुविधा मानदंडों का 100% अनुपालन सुनिश्चित करना है।
- मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) और मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक) भी विकसित किये जा रहे हैं।
🏥 स्वास्थ्य क्षेत्र
1. पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार की नई नीति
- राज्य सरकार ने पशुपालन और पैरा-वेटरिनरी मेडिसिन में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करके पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई नीति की घोषणा की है।
- इस नीति के तहत अभ्यर्थी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करके पैरावेट (पशु चिकित्सा सहायता प्रणाली में काम करने वाला सहायक) बन सकेंगे।
- इसके अलावा राजधानी लखनऊ में हैदराबाद यूनिवर्सिटी का कैंपस खोलने के लिए भी निर्णय लिया गया है।
2. चिकित्सा शिक्षा
- राज्य में 80 मेडिकल कॉलेज (44 सरकारी, 36 निजी)
- 2025-26 में 1,500 नई MBBS/PG सीटें (कुल 10,000 में से)
- वर्तमान में प्रदेश के 66 मेडिकल कॉलेजों का संचालन हो रहा है।
- वर्ष 2016-17 में कुल 42 मेडिकल कॉलेज थे। इनमें सरकारी क्षेत्र के सिर्फ 17 और निजी क्षेत्र के 25 थे।
🏗️ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
1. प्रमुख परियोजनाएं
- लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र
- प्रत्येक जिले में 100 एकड़ में सरदार पटेल जनपदीय आर्थिक क्षेत्र (PPP मॉडल)
- अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष में नगरीय पुस्तकालय
- लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क (₹251 करोड़)
2. महर्षि दधीचि कुंड को राजकीय पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा
- मार्च, 2025 में राज्य सरकार ने महर्षि दधीचि कुंड को राजकीय पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा की।
- दधीचि कुंड नैमिषारण्य से लगभग 12 किलोमीटर दूर मिश्रिख क्षेत्र में स्थित है।
- नैमिषारण्य, उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले में गोमती नदी के बाएँ तट पर स्थित है, इसे ऋषियों की तपोभूमि कहा जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि संसार के सभी तीर्थों का जल इस कुंड में मिश्रित होता है, इसीलिये इस क्षेत्र का नाम मिश्रिख पड़ा।
3. उत्तर प्रदेश की तीन हेरिटेज इमारतें होटल के रूप में विकसित होंगी
- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की 3 हेरिटेज इमारतों (लखनऊ में रोशन-उद-दौला, छतर मंजिल और मिर्जापुर जिले में चुनार किला) को होटल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
- यह एमओयू पर्यटन विभाग और गोल्डन ट्रायंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है। इस परियोजना के तहत, लखनऊ में स्थित रोशन-उद-दौला, छतर मंजिल और मिर्जापुर जिले में चुनार किले को सूर्यगढ़ जैसलमेर की तर्ज पर हेरिटेज होटल की रूप में विकसित किया जाएगा।
4. मेरठ में एग्रीटेक इनोवेशन हब का शुभारंभ
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SVPUAT) में उत्तर प्रदेश एग्रीटेक इनोवेशन हब और एग्रीटेक स्टार्टअप एवं टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
- कृषि प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार में सहयोग के लिये IIT रोपड़ और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SVPUAT) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।
- इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि में टिकाऊ समाधान लाना और एग्रीटेक स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और राज्य कृषि विभागों को सहयोगी मंच प्रदान करना है।
🏭 उद्योग क्षेत्र
1. नई औद्योगिक पहल
- 10 वस्त्रोद्योग पार्क (संत कबीर के नाम पर)
- 2 चर्मोद्योग पार्क (संत रविदास के नाम पर)
- लखनऊ में AI सिटी (₹5 करोड़)
- साइबर सुरक्षा अनुसंधान पार्क (₹3 करोड़)
2. उत्तर प्रदेश में देश का पहला बायोपॉलिमर प्लांट
- मुख्यमंत्री ने 22 फरवरी 2025 को लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के पहले बायोपॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया।
- यह बायोपॉलिमर संयंत्र बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड द्वारा 2,850 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा।
- जैविक तरीके से पॉलिमर उत्पादन का कार्य करेगा।
- यह संयंत्र आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करेगा।
3. उत्तर प्रदेश में देश का पहला टेक्सटाइल मशीन निर्माण केंद्र
- कानपुर देहात में भोगिनीपुर के निकट चपरघटा में देश का पहला टेक्सटाइल मशीन पार्क बनाने की योजना
- परियोजना के लागू होने से देश भर की टेक्सटाइल कंपनियां इस तरह की मशीनें आयात करने के स्थान पर उत्तर प्रदेश का रुख करेंगी।
- यह कानपुर एयरपोर्ट से 50 किमी दूरी पर होगा जो "प्लांट प्लग एण्ड प्ले मॉडल" पर तैयार होगा।
- लखनऊ में बन रहे मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क व 10 अन्य टेक्सटाइल पार्कों में अपनी परियोजना लगाने वाले निवेशकों की मांग भी इससे पूरी होगी।
- मार्च 2025 में राज्य सरकार ने प्रदेश के हापुड़, कानपुर, बाराबंकी, मऊ, गोरखपुर, भदोही, मेरठ, गाज़ियाबाद, संतकबीरनगर और हरदोई में 10 नयें टेक्सटाइल पार्क के निर्माण की घोषणा की थी।
4. उत्तर प्रदेश में रडार फैक्ट्री स्थापित की जाएगी
- उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निकट बिझामई गाँव में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 400 करोड़ रुपए की लागत से रडार बनाने की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी।
- 60 हेक्टेयर में विस्तृत यह फैक्ट्री भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाएगी।
- डिफेंस कॉरिडोर एक रूट होता है, जिसमें कई शहर शामिल होते हैं। इन शहरों में सैन्य उपकरणों के निर्माण के लिये इंडस्ट्री स्थापित की जाती हैं।
- 2018-19 के बजट में देश में दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Defence Industrial Corridor) बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इनमें से पहला तमिलनाडु के पाँच शहरों (चेन्नई , होसुर , कोयंबटूर , सलेम और तिरुचिरापल्ली) और दूसरा उत्तर प्रदेश के छह शहरों (कानपुर, आगरा, झांसी, लखनऊ, अलीगढ़ और चित्रकूट) में बन रहा है।
🏆 उत्तर प्रदेश का देश में शीर्ष स्थान (किन क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश प्रथम है)
- दुग्ध उत्पादन में 16.21% हिस्सेदारी
- 15 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन
- 9.57 करोड़ जनधन खाते
- 1.58 करोड़ निःशुल्क बिजली कनेक्शन
- 2.86 करोड़ किसानों को ₹80,000 करोड़ (किसान सम्मान निधि)
- 1.86 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन
- 9 शहरों में मेट्रो ट्रेन (देश में सर्वाधिक)
- 56 लाख+ आवास निर्माण (PM/CM आवास योजना)
- 2.75 करोड़ शौचालय (स्वच्छ भारत मिशन)
- मोबाइल उत्पादन में 55% हिस्सा
- 96 लाख+ MSME इकाइयाँ (देश में सर्वाधिक)
- 9 करोड़+ आयुष्मान कार्ड
- 1 करोड़+ अटल पेंशन योजना पंजीकरण
- 400 लाख टन सब्जी उत्पादन (देश में प्रथम)
🆕 नई पहल एवं प्रमुख उपलब्धियां
1. अन्तर्देशीय जल परिवहन
- वाराणसी में IWAI (Inland Waterways Authority of India) का नया क्षेत्रीय कार्यालय (23 जनवरी 2025)
- गंगा नदी के तटीय विकास को गति देने का लक्ष्य
- विश्व बैंक वित्तपोषित जल मार्ग विकास परियोजना
2. सौर ऊर्जा विस्तार
- 8 वर्षों में 10 गुना वृद्धि (288 MW से 2,653 MW)
- 2022 नीति के तहत 22,000 MW का लक्ष्य (अगले 6 वर्ष)
3. धनौरी वेटलैंड
- उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ज़िले के ग्रेटर नोएडा में स्थित
- यह ओखला पक्षी अभयारण्य और सूरजपुर आर्द्रभूमि के निकट स्थित है
- 150 से अधिक संकटग्रस्त सारस (क्रेन) सहित 217 से अधिक पक्षी प्रजातियों का आवास
- ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव, बुलंदशहर/हापुड़) - 2005 (प्रदेश का सबसे पुराना/प्रथम रामसर स्थल)
- नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (उन्नाव) - 2019 में घोषित
- सांडी पक्षी अभयारण्य (हरदोई) - 2019 में घोषित
- समसपुर पक्षी अभयारण्य (रायबरेली) - 2019 में घोषित
- समन पक्षी अभयारण्य (मैनपुरी) - 2019 में घोषित
- पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य (गोंडा) - 2019 में घोषित
- सरसई नावर झील (इटावा) - 2019 में घोषित
- सूर सरोवर (कीठम झील) (आगरा) - 2020 में घोषित
- हैदरपुर वेटलैंड (बिजनौर/मुजफ्फरनगर) - 2021 में घोषित
- बखिरा वन्यजीव अभयारण्य (संत कबीर नगर) - 2022 में घोषित
उत्तर प्रदेश के 10 रामसर स्थल (2025 तक)
विशेष तथ्य: उत्तर प्रदेश का पहला रामसर स्थल ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव) था, जिसे 8 नवंबर 2005 को घोषित किया गया था। यह स्थल 26,590 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और गंगा नदी डॉल्फ़िन जैसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों का महत्वपूर्ण आवास है। सरसई नावर झील भी एक महत्वपूर्ण रामसर स्थल है, जिसे 19 सितंबर 2019 को घोषित किया गया था और यह 250 से अधिक पक्षी प्रजातियों का आवास है।
4. अयोध्या में राम मंदिर परियोजना को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' पुरस्कार प्राप्त हुआ
- निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो की टीम को सुरक्षित निर्माण के लिए अवार्ड मिला है।
- ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल निर्माण प्रोसेस प्रैक्टिस और अंतिम साइट के कार्य का आंकलन करने के बाद जिनको पांच स्टार मिलता उनको ही स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार के लिए एंट्री करती है।
5. लखनऊ की तनुष्का बनीं जगुआर फाइटर उड़ाने वाली पहली महिला पायलट
- लखनऊ की फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी नियुक्ति पानी वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं।
- जगुआर वायुसेना का हमलावर विमान है। यह विमान परमाणु हमला करने में भी सक्षम है।
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 के दौरान सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। ये सभी योजनाएं और उपलब्धियां राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानकारी विशेष रूप से उपयोगी है।
🔍 SEO Keywords
उत्तर प्रदेश बजट 2025, यूपी सरकारी योजनाएं 2025, UPPSC करेंट अफेयर्स, UPPPSC स्टडी मटेरियल, मुख्यमंत्री योजनाएं, उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां, यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा, यूपी जल परिवहन, UP करेंट अफेयर्स 2025
Please do not enter any spam link in the comment box.