फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स - February Current Affairs in Hindi

Apna UPSC
0

February Current affairs in hindi: Apna UPSC विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए फरवरी माह का मासिक करेंट अफेयर्स का लेख प्रस्तुत कर रहा है। आज के इस लेख में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, प्रौद्योगिकी इत्यादि से संबंधित ज्वलंत एवं उपयोगी मुद्दों का संकलन शामिल है। आशा है हर माह प्रेषित किया जाने वाला यह मासिक लेख पाठकों के तैयारी में उपयोगी सिद्ध होगा।

february 2024 करेंट अफ़ैरस हिन्दी
फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स
इस लेख में जनवरी 2024 में घटित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के उपयोगी तथा ज्वलंत मुद्दे, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मुद्दों का बेतरतीब ढंग से संकलन किया गया है। आप इसे एक मासिक नोट्स के भांति समझ सकते है एवं अपने संज्ञान में ले सकते है। 


केरल के इडुक्की जिले में स्थित चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार यूरेशियन ऊदबिलाव की खोज हुई 

  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने केरल के इडुक्की जिले में स्थित चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार यूरेशियन ऊदबिलाव की खोज की है।
  • इस यूरेशियन ऊदबिलाव का नाम लुट्रा-लुट्रा है।
  • पश्चिमी घाट में यूरेशियन ऊदबिलाव के उपस्थिति का अध्ययन बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की स्तनपायी जनगणना द्वारा शुरू किया गया था।
चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य : यह केरल की इडुक्की जिले में अवस्थित है। यह केरल के संरक्षित 12 वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। यह अभयारण्य अपने दक्षिण में स्थित इरेविकुलम नेशनल पार्क के अधिकार क्षेत्र में है। चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य के उत्तर में 'इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभयारण्य' एवं पूर्व में 'कोडईकनाल वन्यजीव अभयारण्य' स्थित है। चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य 'स्टार कछुओं' की उपस्थिति हेतु प्रसिद्ध है।

भारतीय नौसेना ने आईएएनएस चेन्नई युद्धपोत के माध्यम से 'लीला नॉरफ़ॉक' जहाज को सोमालिया के समुद्री लुटेरों के द्वारा हाईजैक होने से बचाया

  • हाल ही में भारतीय नौसेना के द्वारा सोमालिया के पास हाईजैक 'लीला नॉरफ़ॉक' जहाज से 15 भारतीयों को बचाया गया।
  • इस जहाज में कुल 21 क्रू मेंबर्स उपस्थित थे, जिनमे से 15 भारतीय थे।
  • भारतीय नौसेना अपना युद्धपोत आईएएनएस चेन्नई लेकर सोमालिया के समुद्री क्षेत्र में पहुंचा था।
  • आईएएनएस चेन्नई (D65) भारतीय नौसेना के कोलकाता श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का तृतीय और अंतिम युद्धपोत है।
  • आईएएनएस चेन्नई का निर्माण मुंबई में स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।
🔸 आईएएनएस चेन्नई के विषय में प्रमुख बिन्दु 🔸
👉 17 अप्रैल 2017 को आईएएनएस चेन्नई को तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की उपस्थिति में चेन्नई शहर को समर्पित किया गया था।
👉 आईएएनएस चेन्नई के मुहर पर एक बैल का चिन्ह है जो तमिलनाडु में मनाए जाने वाले जल्लीकट्टू त्योहार के प्रतीक के रूप में अंकित किया गया है।

'मुंबई में 'वार्ली जनजाति' ने अपनी भूमि पर शिवाजी संग्रहालय के निर्माण पर आपत्ति जताई है

महाराष्ट्र पर्यटन विभाग ने बीते वर्ष गौराई में 136 एकड़ भूमि पर छत्रपती शिवाजी महाराज युद्ध कला संग्रहालय के निर्माण हेतु घोषणा की थी किन्तु इसपर 'वार्ली जनजाति' ने आपत्ति जताई है। इस जनजाति समुदाय को भय है कि वे गोराई में शहरी निर्माण परियोजनाओं के कारण अपने घर एवं जंगल को खो देंगे।

वार्ली जनजाति: इस जनजाति समूह को 'वर्ली' या 'वराली' भी कहा जाता है। यह जनजाति मुख्य रूप से भारत के महाराष्ट्र क्षेत्र के निवासी है। इस जनजाति के सांस्कृतिक विरासतों में 'वारली कला' अत्यंत प्रसिद्ध है। वार्ली जनजाति के लोग महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केंद्रित है इसके साथ ही ये गुजरात के वलसाड जिले, गोवा, कर्नाटक इत्यादि में भी फैले है।

महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जिसका नाम 'महर्षि वाल्मिकी' के नाम पर रखा गया है।
  • इस हवाई अड्डे की संरचना राम मंदिर की स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करती है।
  • इस हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग के आंतरिक भागों को श्री राम के जीवन को प्रदर्शित करने वाली स्थानीय कला, पेंटिंग एवं भित्ति चित्रों से सुसज्जित किया गया है।
  • प्रथम चरण में इस हवाई अड्डे की वार्षिक क्षमता 10 लाख यात्रियों की है एवं द्वितीय चरण के पश्चात, यह हवाई अड्डा 60 लाख यात्रियों को वार्षिक रूप से सेवा प्रदान करेगा।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जनवरी को 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024' (10वें संस्करण) का गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में उद्घाटन किया। यह शिखर सम्मेलन 10 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया। यह सम्मेलन आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने हेतु एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस सम्मेलन में इस वर्ष का विषय 'भविष्य का प्रवेश द्वार' है। इस सम्मेलन की अवधारणा 2003 में तैयार की गई थी। इस शिखर सम्मेलन के अंतर्गत गुजरात में औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने हेतु सरकार तथा वैश्विक कंपनियों के मध्य हस्ताक्षर किए जाते है।


इंडोनेशिया के 'तलौद द्वीपसमूह' में 6.7 की तीव्रता से आया भूकंप

हाल ही में इंडोनेशिया के 'तलौद द्वीपसमूह' में 6.7 की तीव्रता से भूकंप आया है। इस भूकंप की सूचना नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के द्वारा दी गई है। 'तलौद द्वीपसमूह' उत्तरी इंडोनेशिया का द्वीप समूह है, या सेलेब्स (सुलावेसी) से लगभग 360 किमी (225 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस द्वीप समूह में 'काराकेलोंग' सबसे बड़ा द्वीप है।

Current Affairs Highlights

घटना विवरण
जनवरी 2024 में 9वाँ पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया गया? अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM - non aligned movement) के सदस्य देशों का 19 वाँ शिखर सम्मेलन कहा आयोजित हुआ? कम्पाला (युगांडा)
एशिया का सबसे बड़ा विमानन एक्सपो 'विंग्स इंडिया-2024' कहाँ आयोजित किया गया? हैदराबाद में
वर्ष 2024 के लिए असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'असम बैभव' किसे प्रदान किया गया है? जस्टिस रंजन गोगोई
जनवरी 2024 में ईरान ने पाकिस्तान के किस आतंकी संगठन के ठिकानों पर बमबारी की? जैश अल अदल
हाल ही में किस राज्य में दुर्लभ तिब्बती भूरे रंग का भालू घूमता हुआ पाया गया है जो तिब्बती काले भालू से बहुत अलग है? सिक्किम
'कार्बी युवा महोत्सव' किस राज्य से संबंधित है? असम
भूटान के नए प्रधानमंत्री चुने गए है? शेरिंग तोबगे
हाल ही में IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से विश्व भर में कितने प्रतिशत नौकरियां जाने के खतरे का आशंका जताई है? 40%
फ्रांस के सबसे कम आयु के युवा एवं पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री कौन बने है? ग्रेबियल अटल (34 वर्ष)
'मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023' प्रदान किया गया है? कविता सेल्वराज (कबड्डी), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) एवं मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)
'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023' प्रदान किया गया है? सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन)
'अर्जुन पुरस्कार 2023' कितने खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है? 26
हाल ही में केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का सेक्रेटरी (सचिव) किसे नियुक्त किया है? ऋत्विक रंजनम पांडे
'Why Bharat Matters' नामक पुस्तक के लेखक है? सुब्रह्मण्यम जयशंकर
राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना कब की गई थी? वर्ष 1992 में
डीप ओशन मिशन (DOM) किस मंत्रालय से संबंधित है? पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
किस राज्य ने हाल ही में दूसरे राज्य के लोगों के लिए कृषि और बागवानी हेतु जमीन खरीदने पर रोक लगा दिया है? उत्तराखंड
भारत के किस गायक ने दुबई में क्लाइमेट कॉन्सर्ट के दौरान 140 भाषाओं में गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? सुचेता सतीश (केरल)
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के नए CEO कौन बने? रघुराम अय्यर
केंद्र सरकार द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया? विकास शील
केंद्र सरकार ने जेनेवा में विश्व व्यापार संगठन (WTO) हेतु भारतीय राजदूत (स्थायी प्रतिनिधि) के रूप में किसे नियुक्त किया है? सेंथिल पांडियन सी
वर्ष 2024 में ब्रिक्स देशों की संख्या 5 से बढ़कर कितनी हो गई है? 10
'Four Stars of Destiny' नामक पुस्तक किस भारतीय पूर्व सेना प्रमुख की आत्मकथा है? जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
गोल्डन ग्लोब 2024 समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है? ओपेनहाइमर को
गोल्डन ग्लोब 2024 समारोह में सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है? क्रिस्टोफर नॉलन (फिल्म- ओपेनहाइमर)
गोल्डन ग्लोब 2024 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है? सिलियन मर्फी (फिल्म- ओपेनहाइमर)
गोल्डन ग्लोब 2024 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है? लिली ग्लैडस्टोन (फिल्म- किलर ऑफ द फ्लॉवर मून)
किस देश में स्थित ज्वालामुखी 'माउंट लिवोटोबी लाकी-लाकी' फट गया और हजारों लोगों को क्षेत्र से बाहर निकाला गया? इंडोनेशिया
हाल ही में किस देश ने इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर किया है? दक्षिण अफ्रीका
हाल ही में एप्पल कंपनी को पछाड़कर जनवरी 2024 में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है? माइक्रोसॉफ्ट
हाल ही में ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स (तृतीय) के द्वारा चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु भारतीय मूल के किस व्यक्ति को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया है? डॉक्टर अमृतपाल सिंह को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2024 में किस द्वीप समूह (केंद्रशासित प्रदेश) में ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट लॉन्च किया? लक्षद्वीप
'भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग' किस प्रकार का निकाय है? कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय के भीतर एक सांविधिक (वैधानिक) निकाय
'आदि केकिर' अदरक जिसे हाल ही में GI टैग दिया गया है, किस राज्य से संबंधित है? अरुणाचल प्रदेश
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कितने शहरों हेतु वेटलैंड सिटी प्रमाणन के लिए प्रस्ताव दिया है? तीन
डिजी यात्रा का शुभारंभ किस मंत्रालय के माध्यम से किया गया है? नागरिक उड्डयन मंत्रालय
मद्रास संगीत अकादमी द्वारा 17वें नृत्य समारोह में 'नृत्य कलानिधि पुरस्कार' से किसे सम्मानित किया गया? बसंतलक्ष्मी (भरतनाट्यम एवं कुचिपुड़ी की नृत्यांगना)
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 100 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली विश्व की पहली महिला कौन है? फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स
केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) के रूप में किसे नियुक्त किया है? समीर कुमार सिन्हा
भारत के राष्ट्रपति ने 'राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण' (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया? जस्टिस संजीव खन्ना
भारतीय नौसेना के नए उप-प्रमुख कौन बने हैं? वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
भारतीय नौसेना के नए मटेरियल-प्रमुख कौन बने हैं? वाइस एडमिरल किरण देशमुख
महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन बनी है? रश्मि शुक्ला
न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने ISRO के किस सेटेलाइट को स्पेस-X के रॉकेट फाल्कन-9 की मदद से लॉन्च करने की घोषणा की है? GSAT-20/GSAT-N2
'डेजर्ट साइक्लोन 2024' किन दो देशों के बीच आयोजित किया जा रहा है? संयुक्त अरब अमीरात एवं भारत (2008 से प्रत्येक वर्ष)
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का राष्ट्रपति चुनाव दूसरी बार किसने जीता? फ़ेलिक्स त्सेसीकेदी
कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों के द्वारा 'हिट एंड रन' से संबंधित किस नए कानून के विरोध में हड़ताल किया गया था? भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106
पीएम विश्वकर्मा योजना (PMVY) लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है? जम्मू कश्मीर
बिम्सटेक के महासचिव बनने वाले प्रथम भारतीय हुए है? इंद्रमणी पांडे
गृह मंत्रालय ने किस कानून के अंतर्गत मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) को गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया है? UAPA (Unlawful Activities Prevention Act, 1967)
जनवरी 2024 में आयोजित होने वाले 'इंडियन साइंस काँग्रेस' के किस संस्करण को स्थगित कर दिया गया है? 109वाँ
हाल ही में भारत किस देश के साथ मुक्त आवाजाही व्यवस्था समाप्त करने वाला है? म्यांमार
विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बने हैं? रणधीर जायसवाल
'अमृत भारत एक्सप्रेस' किस तकनीकी (झटका-मुक्त तकनीकी) से चलने वाली ट्रेन है? पुशपुल तकनीकी से
हाल ही में 11वीं सदी में निर्मित जैन मूर्ति की खोज कहा की गई है? तमिलनाडु के मदुरै में
हाल ही में किस जाति समूह को राष्ट्रपति ने अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की है? हट्टी (हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जनजाति)
विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप (महिला) किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है? अनास्तासिया बोडनारुक (रूस)
विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप (महिला) किस खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीता है? कोनेरु हम्पी (भारत)
हाल ही में किस लेखक को कुवेम्पु पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है? सिरशेन्दू मुखोपाध्याय (पुरस्कार पाने वाले 11वें व्यक्ति और 11वें बंगाली लेखक
संगीत अकादमी द्वारा 2023 के 'संगीत कलानिधि पुरस्कार' के लिए किसे चुना गया है? प्रसिद्ध कर्नाटक गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बॉम्बे जयश्री को
ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किस सिनेमा के अभिनेता 'ली सुन-क्यून' का हाल ही में निधन हो गया है? पैरासाइट (दक्षिण कोरियाई फिल्म)
रिकॉर्ड पाँचवी बार विश्व शतरंज चैम्पियनशिप (पुरुष) का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी का नाम? मैग्नस कार्लसन (नार्वे)
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में किस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है? महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
ब्लैक हॉल एवं पल्सर (न्यूट्रॉन तारा) की जानकारी जुटाने हेतु भारत के पहले 'X-Ray Polarimeter Satellite' का नाम है? XPoSat
भारत का इसरो (Indian Space Research Organisation) भूमि के खुफिया जानकारी (Geo-Intelligence) को प्राप्त करने हेतु अगले दो वर्षों में कितने सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। 50
वैश्विक स्तर पर अप्रैल से नवंबर 2023 की अवधि में सबसे बड़े स्टील उत्पादकों में भारत का स्थान है? दूसरा
भारत सरकार ने किस महापुरुष के राजमुद्रा से प्रेरित नए एडमिरल्स एपोलेट्स (Admiral Epaulettes) का अनावरण किया है? छत्रपति शिवाजी महाराज
हाल ही में DRDO ने सशस्त्र बलों के लिए कौन सी स्वदेशी असॉल्ट राइफल लॉन्च किया है? उग्रम
हाल ही में दक्षिणी चीन और उत्तरी वियतनाम में 9 सेंटीमीटर लंबी किस जीव की नई प्रजाति की खोज की गई है? वांग गार्डन छिपकली (Wang garden lizard)
वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया जाता है? 1 जनवरी को
विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है? 4 जनवरी को
विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है? 6 जनवरी को
विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है? 10 जनवरी को (वर्ष 2024 की थीम- 'हिन्दी-पारंपरिक ज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना)
स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का देहांत कब हुआ था? 11 जनवरी 1966
राष्ट्रीय सेना दिवस कब मनाया जाता है? 15 जनवरी को
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कब मनाया जाता है? 16 जनवरी को
डीन एलगर किस खेल से संबंधित है? क्रिकेट से (दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एवं कप्तान)
आईसीसी की पहली महिला न्यूट्रल (तटस्थ) अंपायर घोषित किया गया है? सू रेडफर्न
UPI के साथ पहला कार्पोरेट RuPay क्रेडिट कार्ड eSvarna किस बैंक ने जारी किया है? इंडसइंड बैंक
डेनमार्क में 52 वर्षों तक राज करने वाली महारानी जिन्होंने हाल ही में राजगद्दी छोड़ने की घोषणा की? महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय (1972 में गद्दी पर बैठीं)
कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे गर्म वर्ष रिकार्ड (पिछले 1 लाख वर्ष में) किया गया? वर्ष 2023

तमिलनाडु के मदुरै में 11वीं सदी की निर्मित जैन मूर्ति की खोज की गई

हाल ही में मदुरै जिले के वरुणा नामक गाँव में 11वीं सदी में निर्मित जैन मूर्तियों की खोज की गई है। इस उत्खनन कार्य से जैन तीर्थंकरों की कई मूर्तियाँ प्राप्त हुई है। उत्खनन कार्य के दौरान पहचान चिन्ह नष्ट हो गए, जिससे मूर्तियों की पहचान स्पष्टता से नहीं की जा सकी है किन्तु ये मूर्तियाँ जैन धर्म से संबंधित है इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन मूर्तियों को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल (मध्य प्रदेश) में रखा गया है।


'लेखक सिरशेन्दू मुखोपाध्याय' कुवेम्पु पुरस्कार 2023 से सम्मानित

हाल ही में राष्ट्रकवि कुवेम्पु ट्रस्ट द्वारा लेखक सिरशेन्दू मुखोपाध्याय को कुवेम्पु पुरस्कार प्रदान किया गया। सिरशेन्दू मुखोपाध्याय यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले 11वें व्यक्ति एवं पहले बंगाली लेखक है। राष्ट्रकवि कुवेम्पु ट्रस्ट वर्ष 2013 से लेखकों को यह पुरस्कार प्रदान कर रही है। यह पुरस्कार एक राष्ट्रीय पुरस्कार है जिसे कवि कुवेम्पु के स्मृति में हर साल प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में साहित्यिक योगदान देने वाले लेखकों को प्रदान किया जा सकता है। कुवेम्पु पुरस्कार के अंतर्गत 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति-पत्र एवं एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। कवि कुवेम्पु 20वीं सदी के महान कवि एवं रामकृष्ण परमहंस के प्रिय शिष्यों में से एक थे।


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023; अर्जुन पुरस्कार-2023; ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2023; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2022; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2023; और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2023 इत्यादि सम्मिलित हैं।

पुरस्कार विजेता
अर्जुन पुरस्कार 26
द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) 5
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम श्रेणी) 3
ध्यानचंद पुरस्कार 3
खेल रत्न 2

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेता - लिस्ट

पुरस्कार विजेता
मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
अर्जुन पुरस्कार ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
अदिति स्वामी (तीरंदाजी)
एम श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
आर वैशाली (शतरंज)
मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
अनुष अग्रवाल (घुड़सवारी)
दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
दीक्षा डागर (गोल्फ)
कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
पवन कुमार (कबड्डी)
ऋतु नेगी (कबड्डी)
नसरीन (खो-खो)
पिंकी (लॉन बाउल्स)
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
ईशा सिंह (शूटिंग)
हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
अहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
सुनील कुमार (कुश्ती)
अंतिम पंघाल (कुश्ती)
नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
इलुरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)
मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार कविता सेल्वराज (कबड्डी)
विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)
मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी) ललित कुमार (कुश्ती)
शिवेन्द्र सिंह (हॉकी)
आर. बी. रमेश (शतरंज)
महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंभ)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)
भास्करन ई (कबड्डी)
जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ)
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (नवोदित एवं युवा प्रतिभा की पहचान श्रेणी) जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी (बैंगलोर)
कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OMC)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे तथा दुनिया के 12वें सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' का उद्घाटन किया

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' (MTHL) अर्थात 'अटल सेतु' का उद्घाटन किया। यह पुल दुनिया का 12वाँ सबसे लंबा पुल बन गया है, इसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू किया गया था। यह पुल 6 लेन वाला है जिसकी कुल लंबाई 21.8 किमी है, वही इस पुल की समुद्र के ऊपर लंबाई 16.5 किमी है। इस पुल के निर्माण कार्य में कुल 17,840 करोड़ रुपये का खर्च आया है। 'अटल सेतु' के निर्माण में एफिल टॉवर के वजन से 17 गुना ज्यादा स्टील का उपयोग किया गया है, इसका वजन लगभग 500 बोइंग जहाजों के वजन के समान है। इस पुल के माध्यम से रायगढ़ जिले के पनवेल से दक्षिण-मध्य मुंबई के सेवरी के बीच की दूरी 15 किमी तक कम हो जाएगी एवं यात्रा का समय 15 से 20 मिनट रह जाएगा। इस पुल के माध्यम से मुंबई बंदरगाह एवं जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

🔸 अटल सेतु के विषय में प्रमुख बिन्दु 🔸
👉 मुंबई को नवी मुबाई से जोड़ता है एवं दूरी को 15 किमी तक कम करता है। इसी के साथ 2 घंटे का सफर 20 मिनट में पूरा किया जा सकता है।
👉 पुल का पूरा नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' रखा गया है।
👉 पुल 6 लेन वाला है, जिसकी कुल लंबाई 21.8 किमी है। समुद्र पर इस पुल के हिस्से की लंबाई 16.5 किमी एवं जमीन वाले हिस्से पर इसकी लंबाई 5.3 किमी है।
👉 इस पुल को बनाने में कुल खर्च 17,840 करोड़ रुपये की आई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉन्च किया 'ICD-11'

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (ICD-11) पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल 2 लॉन्च कर दिया है। इसके अंतर्गत आयुर्वेद, सिद्ध एवं यूनानी चिकित्सा पर आधारित रोगों से संबंधित शब्दावली तथा डाटा को सम्मिलित किया गया है। साथ ही इसमे रोगों को परिभाषित करने वाली शब्दावली को एक कोड के रूप में अनुक्रमित किया गया है। इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (ICD) दुनिया में स्वास्थ्य रुझानों तथा आंकड़ों की पहचान करने का आधार है, इसमें विभिन्न बीमारियों, चोटों और मृत्यु के विभिन्न कारणों के लिए लगभग 55000 अद्वितीय कोड सम्मिलित है। ICD एक सामान्य भाषा प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य पेशेवरों को दुनिया भर में स्वास्थ्य जानकारी साझा करने की अनुमति देता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष अंतर-सरकारी एजेंसी है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को किया गया था। WHO का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल स्पोर्ट्स सिटी

हाल ही में केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने कोच्चि में 'कोचीन स्पोर्ट्स सिटी' बनाने की घोषणा की है, यह स्पोर्ट्स सिटी भारत की पहली कार्बन न्यूट्रल स्पोर्ट्स सिटी होगी। इसमें एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी सम्मिलित होगा। यह मिशन 'बियॉन्ड 2020' का एक भाग होगा। शहर में बनने वाले स्टेडियम में 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। केरल का कोच्चि शहर, एर्नाकुलम जिले में अवस्थित है। कोच्चि को अरब सागर की रानी के रूप में भी जाना जाता है जो कि भारत का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है।


उत्तर प्रदेश के 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया

हाल ही में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु उत्तर प्रदेश के 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है। इस संस्था ने वर्ष 2013 में उत्तराखंड बाढ़ में बड़े स्तर पर राहत अभियान चलाया था वही वर्ष 2018 में ऑपेरेशन समुद्र मैत्री के अंतर्गत इंडोनेशिया में आए सुनामी के दौरान राहत अभियान एवं चिकित्सा सेवा प्रदान किया था। सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की घोषणा हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में की जाती है। इस पुरस्कार में किसी संस्था के मामले में 51 लाख रुपये के साथ एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है वही किसी व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल : यह भारत के सशस्त्र बलों का एकमात्र हवाई चिकित्सा प्रतिष्ठान है, जिसे विभिन्न वैश्विक आपदाओं में अपनी असाधारण सेवा हेतु जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1942 में की गई थी। इस संस्था का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति या युद्ध किसी भी परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाओं के समय मानवीय सहायता एवं राहत प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024

हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा छह श्रेणियों में 18 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 9 लड़कों तथा 10 लड़कियों (कुल 19 बच्चों) को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' प्रदान किया गया है। इन छह श्रेणियों में बहादुरी, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, नवाचार, समाज सेवा इत्यादि शामिल है। 'प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार' का उद्देश्य 5 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना है।


असम सरकार ने लगभग नौ वर्षों के बाद 'भैंसों की लड़ाई' (मोह-जुज) आयोजित करने का अनुमति दिया

हाल ही में असम सरकार ने लगभग 9 वर्षों बाद 'भैंसों की लड़ाई' (मोह-जुज) आयोजित करने की अनुमति दी है। यह आयोजन असम के नागांव जिले के अहातगुरी क्षेत्र में किया जाता है। तमिलनाडु के जल्लीकट्टू पर उच्चतम न्यायालय के प्रतिबंध के उपरांत 2015 में असम की राज्य सरकार ने भी असम राज्य के अहातगुरी क्षेत्र में परंपरागत कार्यक्रम मोह-जुज का आयोजन निलंबित कर दिया गया था। असम में मोह-जुज कार्यक्रम को एक खेल उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है, इसे लगभग 200 वर्षों पहले 30वें अहोम शासक स्वर्गदेव रुद्र सिंहा (सुखरुंगफा) द्वारा भैंसों, हाथियों और पक्षियों की लड़ाई के रूप में शुरू किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन जनवरी-फरवरी माह के दौरान माघ-बिहू त्योहार के एक भाग के रूप में किया जाता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' की घोषणा की

सूर्योदय योजना एक ऐसी योजना है, जिसका उद्देश्य आवासीय उपभोक्ताओं हेतु छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करना है। इस योजना का लक्ष्य गरीबों एवं माध्यम वर्गीय परिवारों का बिजली बिल कम करना एवं ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से पहले भी भारत सरकार ने रुफटॉप सोलर योजना लॉन्च किया था जिसका लक्ष्य 2022 तक 40000 मेगावाट (40 गीगावाट) तक की क्षमता हासिल करना था किन्तु वर्तमान तक इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका है इसलिए इसे 2022 से बढ़ाकर 2026 तक कर दिया गया था। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के ताजा आकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 तक भारत में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापित क्षमता 73.31 गीगावाट तक पहुँच गई है एवं छत पर स्थापित क्षमता लगभग 11.08 गीगावाट तक है। कुल सौर क्षमता के मामले में राजस्थान राज्य 18.7 गीगावाट क्षमता के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। छत पर सौर ऊर्जा क्षमता में गुजरात 2.8 गीगावाट के साथ शीर्ष पर है तथा दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र राज्य 1.7 गीगावाट क्षमता के साथ बना हुआ है। भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है।


Note: 📢
उपरोक्त डाटा में कोई त्रुटि होने या आकड़ों को संपादित करवाने के लिए साथ ही अपने सुझाव तथा प्रश्नों के लिए कृपया Comment कीजिए अथवा आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं, हमारा Email है 👉 upscapna@gmail.com ◆☑️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)