December Current affairs in hindi: Apna UPSC विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए दिसंबर का मासिक करेंट अफेयर्स का लेख प्रस्तुत कर रहा है. आज के इस लेख में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, प्रौद्योगिकी इत्यादि से संबंधित ज्वलंत एवं उपयोगी मुद्दों का संकलन शामिल है। आशा है हर माह प्रेषित किया जाने वाला यह मासिक लेख पाठकों के तैयारी में उपयोगी सिद्ध होगा।
दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स |
CERT-In आरटीआई के दायरे से बाहर
श्रीनगर में 'छऊ पर्व' महोत्सव का उद्घाटन
'मेरा युवा भारत' प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत
- 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं हेतु 'मेरा युवा भारत' (My BHARAT) प्लेटफ़ॉर्म का अनावरण किया।
- 'मेरा युवा भारत' युवा विकास से संबंधित सरकारी मंच है। इसमे 15 से 29 वर्ष के युवाओं को केंद्रित किया गया है।
- यह एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसमे भौतिक एवं डिजिटल दोनों विधियों से युवा जुड़ सकते है।
- यह प्लेटफ़ॉर्म युवाओं को सक्रिय संचालक बनाएगा तथा उनकी आकांक्षाओं को साकार करने का कार्य करेगा।
पॉल लिंच: 'बुकर पुरस्कार- 2023' से सम्मानित
हाल ही में बुकर पुरस्कार- 2023 पॉल लिंच को प्रदान किया गया। उन्हे यह सम्मान उनके पाँचवे उपन्यास 'प्रोफेट सॉन्ग' (Prophet Song) के लिए प्रदान किया गया है। इनसे पहले यह पुरस्कार श्रीलंका के शेहान करुणातिलका ने 'द सेवेन मून्स ऑफ अल्मेडा' के लिए जीता था। पॉल लिंच यह पुरस्कार जीतने वाले पाँचवे आयरिस लेखक है।
नासा का साइकी अंतरिक्ष यान
नासा का साइकी (Psyche) अंतरिक्ष यान ने हाल ही में पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लेज़र सिग्नल भेजकर इतिहास रच दिया है। ज्ञातव्य हो कि नासा का साइकी (Psyche) अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में 16 मिलियन किलोमीटर से अधिक दूर की यात्रा कर रहा है। साइकी मिशन का लक्ष्य बृहस्पति तथा मंगल ग्रहों के मध्य स्थित साइकी (Psyche) क्षुद्रग्रह का अन्वेषण करना है। साइकी एक धातु समृद्ध क्षुद्रग्रह है, आशा है कि इस क्षुद्र ग्रह के अन्वेषण से कुछ नया पता चले।
इंटरनेशनल ट्रॉपिकल टिम्बर काउंसिल का 59वाँ सत्र
हाल ही में इंटरनेशनल ट्रॉपिकल टिम्बर ऑर्गेनाइज़ेशन (ITTO) के द्वारा इंटरनेशनल ट्रॉपिकल टिम्बर काउंसिल (ITTC) के 59वें बैठक का आयोजन किया गया। यह सत्र उष्णकटिबंधीय वनों के सतत् प्रबंधन के भविष्य और स्थायी रूप से उत्पादित उष्णकटिबंधीय इमारती लकड़ी के व्यापार की दशा और दिशा तय करने वाले महत्त्वपूर्ण निर्णयों के साथ संपन्न हुआ। बैठक में सम्मिलित विभिन्न देशों ने सतत् वन प्रबंधन एवं अन्य संबद्ध उद्देश्यों से संबंधित 8 परियोजनाओं पर मोहर लगाई। परिषद के सदस्यों ने एक परीक्षण उपाय को भी मंज़ूरी दी जिसके तहत गैर सदस्यों को परियोजना प्रस्ताव और अवधारणा संबंधी विवरण प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी। परिषद के सदस्यों ने वर्ष 2024-25 के लिये कार्य योजना भी निर्धारित की, जो इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिये वनों पर सहयोगात्मक साझेदारी हेतु सदस्यों तथा अन्य भागीदारों के साथ सहयोग के लिए प्रेरित करता है।
Current Affairs Highlights
घटना | विवरण |
---|---|
ब्रिटिश अकादमी पुरस्कार 2023 किसे प्रदान किया गया? | नंदिनी दास |
नंदिनी दास को उनकी किस पुस्तक के लिए ब्रिटिश अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया? | 'कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर' |
ADB ने भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर कितना प्रतिशत किया है? | 6.7 प्रतिशत |
BCCI ने किस पूर्व क्रिकेटर की Jersey Number को रिटायर करने का फैसला किया है? | महेंद्र सिंह धोनी |
रिलायंस ने बायोगैस पहल के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है? | डीबीएस बैंक के साथ |
किस बैंक ने सोलर प्रोजेक्ट के लिए जर्मन विकास बैंक के साथ 'लाइन ऑफ क्रेडिट' पर हस्ताक्षर किए हैं? | भारतीय स्टेट बैंक ने |
16 दिसंबर 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है? | विजय दिवस |
अगले 2 वर्षों में किस राज्य में 9 और हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा? | उत्तर प्रदेश में |
रक्षा मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ की खरीद के लिए किसके साथ समझौता किया है? | BEL के साथ |
फास्ट अटैक क्राफ्ट 'आईएनएस तारमुगली' को किस नौसेना डॉकयार्ड पर कमीशन किया गया है? | विशाखापत्तनम डॉकयार्ड |
“United World Wrestling Rising Star of the Year 2023” के रूप में किसे नामित किया गया है? | अंतिम पंघाल |
“Miss India USA 2023” का ख़िताब किसने जीता है? | रिजुल मैनी |
दुनिया की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची (ब्रिटेन की) में शीर्ष स्थान पर कौन रहे हैं? | शाहरुख खान |
राजस्थान में दो नए उप मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ लिया है? | दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा |
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? | भजनलाल शर्मा जी |
श्रीलंका की अर्थ-व्यवस्था को स्थिर करने के लिए IMF कितने करोड़ डॉलर देगा? | 33.7 करोड़ डॉलर |
किन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? | डैनियल बरेनबोइम और अली अबू अव्वाद |
पुरुष रेपिड फायर राष्ट्रीय चैंपियन बनें? | अभिनव चौधरी |
पुरुष वॉलीबॉल क्लब चैंपियनशिप 2023 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? | भारत |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर आधारित कौन-सी पुस्तक लॉन्च की गई है? | ‘नए भारत का सामवेद’ |
प्रधानमंत्री मोदी ने 10000वे जन औषधि केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया है? | देवघर |
प्रधानमंत्री मोदी ने कहाँ LeadIT 2.0 लांच किया है? | दुबई |
प्रधानमंत्री मोदी ने कहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया है? | महाराष्ट्र |
किसने विष्ठापित बच्चों को शिक्षित करने के लिए UN नसें पुरस्कार जीता है? | अब्दुल्लाही मिरे |
प्रो कबड्ड़ी लीग की पटना पाइरेट्स टीम का टाइटल स्पांसर कौन बना है? | बिहार सरकार |
फिर से एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) के अध्यक्ष नियुक्त हुए? | प्रशांत कुमार |
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के प्रेसिडेंट नियुक्त हुए? | अनीश शाह |
फोरब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कितने भारतीय महिलाये शामिल है? | 4 |
फ्रांस के नाइटहुड सम्मान ‘शेवेलियर डिज आर्ट एट लेट’ से सम्मानित हुए? | अदिति माहेश्वरी को |
बीमा को सुलभ बनाने के लिए ACKO ने किसके साथ साझेदारी की है? | Phonepe |
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए? | भारतीय मूल के समीर शाह |
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जेवियर माइली विजयी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना में राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जेवियर माइली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
- फरवरी 2019 में भारत-अर्जेंटीना संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर विस्तार किया गया था।
- भारत, अर्जेंटीना का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2022 में अविश्वसनीय रूप से 6.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक रहा, जिसमें वर्ष 2021 की तुलना में 12% की वृद्धि दर देखा गया।
कानपुर स्थित MKU लिमिटेड ने मिलिपोल पेरिस में कावरो डोमा 360 (Kavro Doma 360) का अनावरण किया।
Kavro Doma 360 दुनिया का पहला राइफल-रेटेड बैलिस्टिक हेलमेट है। इसे MKU लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह विभिन्न प्रकार के राइफल गोलियों से सिर के अधिकतर भागों की रक्षा कर सकता है। यह दुनिया का पहला एंटी राइफल हेलमेट है, जिसमें बोल्ट या किसी भी अन्य धातु का हिस्सा नहीं है। यह न केवल सीधे प्रभावों अपितु घूर्णी या कोणीय प्रभावों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
भारतीय रक्षा बलों की मारक क्षमता में वृद्धि हेतु निर्भय क्रूज मिसाइलों को शामिल किया गया
निर्भय क्रूज मिसाइल लंबी दूरी की एक सबसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे DRDO द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है। निर्भय क्रूज मिसाइल की लंबाई 6 मीटर एवं चौड़ाई 0.52 मीटर तथा वजन लगभग 1500 किलोग्राम है। इसकी मारक क्षमता लगभग 1000 किलोमीटर है। यह 100 मीटर से भी कम ऊँचाई पर 0.6 से 0.7 मैक गति से परिभ्रमण करने में सक्षम है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा
जनजातीय क्रांति के प्रणेता भगवान विरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी में भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य जनवरी 2024 तक 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और 3600 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जाएगा। यात्रा में स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, आवास, LPG सिलेंडर तक पहुच इत्यादि जैसे मूलभूत कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
लद्दाख के 'सी बकथॉर्न फल' को जीआई टैग प्राप्त हुआ
हाल ही में लद्दाख में पाए जाने वाले सी बकथॉर्न फल (Sea Buckthorn Fruit) को भौगोलिक सकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया। यह लद्दाख का चौथा जीआई टैग है, इससे पहले लद्दाखी पश्मीना, रेक्टसी करपो खुबानी (Raktsey Karpo Apricot- Fruit) एवं लद्दाखी लकड़ी की नक्काशी को भी GI Tag मिल चुका है। सी बकथॉर्न, 'रेक्टसी करपो खुबानी' के बाद लद्दाख का दूसरा फल है जिसे जीआई टैग प्राप्त हुआ है।
थाईलैंड में समलैंगिक विवाह की अनुमति दी गई
थाईलैंड की कैबिनेट ने 21 नवंबर 2023 को नागरिक संहिता में संशोधन करके समलैंगिक विवाह को वैध कर दिया है। इस प्रकार थाईलैंड समलैंगिक विवाह को अनुमति देने वाला एशिया का तीसरा देश बन गया है, इससे पहले एशिया में ताइवान और नेपाल ने अपने देश में इसकी मंजूरी दी थी। इस प्रकार थाईलैंड में नागरिक और वाणिज्यिक संहिता में संशोधन के द्वारा समलैंगिक जोड़ों के लिए "पुरुष और महिला", "पति और पत्नी" शब्द को "व्यक्ति" और "विवाह भागीदार" शब्दों में बदल दिया जाएगा। विश्व के 34 देशों ने समलैंगिक विवाह को वैध किया है, इनमे 10 देशों में न्यायालयों के माध्यम से फैसला आया है वही 23 से अधिक देश ऐसे है जहाँ यह कानून प्रस्तुत किया गया है या मान्यता मिल चुकी है।
सीर मछली की दो नई प्रजातियों की खोज हुई
हाल ही में केन्द्रीय समुद्री मत्स्य पालन अनुसंधान संस्थान (CMFRI) ने सीर मछली के दो नई प्रजातियों की पहचान की है, इन दोनों नई प्रजातियों के खोज के साथ ही इनकी संख्या 4 से बढ़कर 6 हो गई है। ये दो नई प्रजातीय हैं-
- अरेबियन स्पैरो सीर मछली (स्कॉम्बरोमोरस एविरोस्ट्रस)
- रसेल की स्पॉटेड सीर मछली (स्कॉम्बरोमोरस लैपर्डस)
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
- 17 से 20 जनवरी 2024 तक भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023 के 9 वें संस्करण का आयोजन फरीदाबाद (हरियाणा) में किया जाएगा। इस संस्करण की थीम होगी - "अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक लोकसम्पर्क" (Science and Technology Public Outreach in Amrit Kaal)
- भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोगात्मक प्रयासों के जरिए विज्ञान भरती के सहयोग से शुरू किया गया था। इसकी स्थापना वर्ष 2015 में किया गया था। 2021 से यह अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग का अभिन्न अंग बन गया है।
- इस महोत्सव का उद्देश्य व्यापक स्तर पर लोगों को प्रेरित करना और छात्रों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्यमियो, शिक्षकों इत्यादि जैसे विविध स्तर के हितों वाले व्यक्तियों के लिए एक मंच प्रदान करना है।
झारखंड स्थापना दिवस 2023
झारखंड के जनजातियों के अनेक प्रयासों के उपरांत 15 नवंबर वर्ष 2000 को तत्कालीन बिहार राज्य के दक्षिणी भाग से वर्तमान झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था। 15 नवंबर को ही जनजातीय क्रांतिकारी विरसा मुंडा की जयंती भी है, इस दिन को झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा वर्ष 2021 में की गई थी। झारखंड राज्य में कुल जिलों की संख्या 24 है। 2011 के जनगणना के अनुसार इस राज्य की कुल साक्षरता दर 66.41% है।
भारत और यूके के वैज्ञानिकों ने मिजोरम के दम्पा टाइगर रिजर्व में टोड की नई प्रजाति की खोज की
हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम के वैज्ञानिकों ने साथ मिलकर मिजोरम के दम्पा टाइगर रिजर्व में टोड की एक नई प्रजाति बुफोइड्स भूपति की खोज की है। दम्पा टाइगर रिजर्व मिजोरम राज्य का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है, इसका क्षेत्रफल लगभग 500 वर्ग किमी है। यह टाइगर रिजर्व मिजोरम के पश्चिमी किनारे, लुशाई हिल्स में अवस्थित है। दम्पा टाइगर रिजर्व को वर्ष 1994 में 'प्रोजेक्ट टाइगर' पहल के अंतर्गत एक टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
Please do not enter any spam link in the comment box.