Jivan Raksha Padak 2026: 12 Rat-Miners Bestowed Sarvottam Jeevan Raksha Padak | Complete Analysis for UPSC & UPPSC

Apna UPSC
0

 

Jivan Raksha Padak 2026 Rat Miners Silkya Tunnel

12 रैट-माइनर्स को 'सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक' 2026

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान (उत्तराखंड) में असाधारण साहस दिखाने वाले 12 रैट-माइनर्स को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ प्रदान किया। सिल्क्यारा सुरंग में फँसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इन्होंने अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में बचाव कार्य किया था।


जीवन रक्षा पदक श्रृंखला (3 श्रेणियाँ) एवं पुरस्कार राशि

जीवन बचाने में असाधारण साहस और तत्परता के लिए दिए जाने वाले ये पुरस्कार 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं:

श्रेणी (Category) योग्यता / मापदंड पुरस्कार राशि
1. सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक अत्यंत गंभीर खतरे के बीच जीवन बचाने में असाधारण साहस ₹2 लाख
2. उत्तम जीवन रक्षा पदक गंभीर खतरे की स्थिति में साहस एवं तत्परता ₹1.5 लाख
3. जीवन रक्षा पदक जीवन बचाने के दौरान स्वयं गंभीर शारीरिक चोट लगने की स्थिति me साहस ₹1 लाख

नोट: प्रत्येक पुरस्कार में पदक, प्रमाण-पत्र और एकमुश्त आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।


परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Key Exam Facts)

  • यह पुरस्कार समाज के सभी वर्गों के पात्र व्यक्तियों को दिया जा सकता है।
  • सशस्त्र बल, पुलिस एवं अग्निशमन सेवाओं के कर्मी भी इसके पात्र हैं, यदि साहसिक कार्य सामान्य ड्यूटी से हटकर हो।
  • यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।
  • 'प्रधानमंत्री पुलिस पदक फॉर लाइफ सेविंग' को अब इसी श्रृंखला में शामिल कर लिया गया है।
  • अंतिम स्वीकृति: नामांकन समिति की सिफारिशों के बाद प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दी जाती है।
  • 2026 चक्र: इसमें 1 अक्टूबर 2024 या उसके बाद हुई घटनाओं पर विचार किया गया है।

One-Liner Quick Revision (MCQ Corner)

Q1. 2026 में सिल्क्यारा सुरंग के 12 रैट-माइनर्स को कौन-सा पदक मिला?
उत्तर: सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

Q2. सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक की पुरस्कार राशि कितनी है?
उत्तर: ₹2 लाख

Q3. जीवन रक्षा पदक श्रृंखला में कुल कितनी श्रेणियाँ होती हैं?
उत्तर: 3 श्रेणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)